ad

घर से निकलने के बाद ज्योति ने खोले ढिंचैक पूजा के राज…

घर से निकलने के बाद ज्योति ने खोले ढिंचैक पूजा के राज…

बॉस के घर से कल घर से बेघर हुईं बिहार मसौढ़ी की रहने वाली ज्योति कुमारी ने एक नवभारतटाइम्स डॉट कॉम से बातचीत में कई राज खोले हैं इसमें एक राज ढिंचैक पूजा के बारे में भी हैं. रैपर पूजा के बारे ज्योति ने कहा कि पूजा तो इतनी ज्यादा घमंडी लड़की हैं कि उन्होंने हम लोगों से कहा कि बिग बॉस वालों ने उन्हें घर में भीख मांग कर लाए हैं.
वहीं घर से बाहर आने को लेकर कहा कि इस हफ्ते उनका घर से बाहर होना उन्हें बिल्कुल भी सही नहीं लगा. जब घर में लव त्यागी जैसे निकम्मे लोग हैं उसके बाद भी उनका घर से बेघर होना कुछ समझ में नहीं आया.
ज्योति ने कहा, ‘बिग बॉस के घर में दोस्ती करना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन मेरे अच्छे दोस्त बने. वहां लोग गेम प्लान कर रहे थे और मैं मस्ती कर रही थी, शायद इसलिए चार हफ्ते तक टिकी रही. मैं घर में जब से आई थी मुझे हर हफ्ते नॉमिनेट किया गया. मैं हर बार सोचती थी कि इस बार निकल जाउंगी, लेकिन जब पड़ोसी घर में आए तब मुझे लगा कि मैं पड़ोसियों से बेहतर हूं.’
घर के सदस्यों की पर्सनैलिटी के बारे में बताते हुए ज्योति ने कहा, ‘सपना बहुत फेक और डबल चेहरे वाली हैं। हिना को हमेशा ऐसा लगता है कि उनके अलावा उस घर में कोई और सही नहीं है. पुनीश को बंदगी के अलावा कोई और दिखाई नहीं देता. लव त्यागी घर में सबसे निकम्मे व्यक्ति हैं, उन्हें लास्ट तक भी रखा जाएगा तो वह कुछ भी नहीं कर पाएंगे. विकास के अंदर एक ही कमी है कि वह शिल्पा जी की बातों में आकर अपनी प्रतिक्रिया बहुत जल्दी देते हैं.’
घर से निकलने के बाद ज्योति ने खोले ढिंचैक पूजा के राज… घर से निकलने के बाद ज्योति ने खोले ढिंचैक पूजा के राज… Reviewed by GarmaGaremKhabre on October 30, 2017 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.