अस्पताल के बाथरूम में बेहोश मिली 19 साल की लड़की
राजस्थान से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पाली जिले के सबसे बड़े बांगड़ अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में 19 साल की लड़की बेहोश मिली है। देर रात अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सर्जिकल वार्ड से एक 19 साल एक लड़की बेहोश हालत में मिली। बाद में पता चला कि लड़की के साथ रेप की कोशिश की गई है। परिजन तुरंत थाने पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। होश में आते पीड़ित लड़की ने पुलिस को जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि अस्पताल के सर्जिकल वार्ड के वार्ड ब्वॉय ने उसे बाथरूम में ले जाकर बंद कर दिया था। वहां वह उसके साथ गलत काम करने की कोशिश करने लगा था। इसकी वजह से वह गिर गई थी। उसके बाद उसे कुछ याद नहीं है। लड़की के नाना और नानी ने थाने में बच्ची के साथ रेप होने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, लड़की की नानी कई दिनों से बीमार चल रही थी और अस्पताल में भर्ती थी। उसकी देखभाल पीड़ित लड़की कर रही थी। 7-8 दिनों से नानी के साथ रहते-रहते लड़की की जान-पहचान सर्जिकल वार्ड के वार्ड बॉय से हो गई थी। लड़की के नाना के अनुसार वार्ड बॉय ने उसे जानबूझकर रात को बाथरूम में बुलाया था। लड़की के नाना और नानी पहले थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। इसके बाद वे लोग पाली के विधायक ज्ञानचंद पारेख के पास गए। विधायक ने पुलिस को बुलाकर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद करीब 4 घंटे तक लड़की के बयान दर्ज कराए गए। पुलिस ने उसको मेडिकल जांच के लिए भेजा।
अस्पताल के बाथरूम में बेहोश मिली 19 साल की लड़की
Reviewed by GarmaGaremKhabre
on
December 20, 2017
Rating:
Reviewed by GarmaGaremKhabre
on
December 20, 2017
Rating:

No comments: